छात्रवृत्ति फर्जीवाड़ा में बंगाल व यूपी के बैंक खातों का इस्तेमाल
मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) पर गड़बड़ी कर छात्रवृत्ति लेने वाले अल्पसंख्यक वर्ग के 31 फर्जी छात्र-छात्राओं का बैंक खाता पश्चिम बंगाल व यूपी का मिला है। इनमें कई छात्र-छात्राओं का बैंक खाता पश्चिम बंगाल के मालदा का है। फर्जीवाड़ा कर इन्हीं खातों में छात्रवृत्ति की राशि मंगाई गई। इसमें से एक भी छात्र-छात्रा का खाता जिले के बैंक का नहीं है। संदेह होने पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ने इसकी समीक्षा की थी। इस समीक्षा में इन सभी का बैंक खाता संदिग्ध पाया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि मंत्रालय के निर्देश पर ही जिले के दो निजी शैक्षणिक संस्थानों का भौतिक निरीक्षण किया गया। इसके बाद फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया। इस आधार पर साइबर थाना में एफआईआर करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.