छात्रवृत्ति फर्जीवाड़ा मामले में आज जिम्मेदार देंगे जवाब
बांदा, जुलाई 21 -- बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बांदा में एमएससी छात्रा नंदिनी सिंह के ईडब्लूएस फर्जीवाड़े के मामले में कुलसचिव समेत जिले के जिम्मेदार अफसर बुधवार को ऑनलाइन वीसी में जुड़ेगे। जिसमें विश्वविद्यालय व प्रशासनिक अफसर अपना पक्ष रखेंगे। इस कार्यवाही की कार्यवृत्ति बनेगी, जो सीधे राजभवन, मुख्यमंत्री के पास जाएगी। शिकायत कर्ता का आरोप है कि कुलसचिव ने छात्रा नंदिनी पर गंभीर आरोप होते हुए भी उसे एमएससी की डिग्री और उत्तम चरित्र का सार्टीफिकेट दिया है। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में देवरिया की छात्रा नंदिनी सिंह पुत्री राजेश कुमार सिंह ने वर्ष 2022-23 में फर्जी ईडब्ल्यूएस के आधार पर आरक्षण का लाभ लेते हुए एमएससी में दाखिला लिया था। इतना ही नहीं नंदिनी सिंह के माता-पिता दोनों सरकारी सेवा में उच्च पद पर तैनात हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.