गोरखपुर, मई 17 -- गोरखपुर। दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत तकनीकी गलतियों के कारण कई विद्यार्थियों के आवेदन निरस्त या ब्लॉक कर दिए गए थे। ऐसे विद्यार्थियों को राहत देने के लिए जिला समाज कल्याण विभाग ने पात्र विद्यार्थियों के आवेदन को दोबारा जांचने और सुधार कराने के लिए शासन से छात्रवृत्ति पोर्टल खोलने की मांग की है। जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने डीएम के माध्यम से प्रमुख सचिव समाज कल्याण को पत्र भेजा है। जानकारी के अनुसार, कई विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता का सही आय प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड किए थे, लेकिन पोर्टल पर डाटा गलत दिखने से उनके आवेदन अटक गए। कुछ शिक्षण संस्थानों की मान्यता 30 सितंबर के बाद नवीनीकरण होने और काउंसिलिंग से प्रवेश लेने वाले छात्रों को मैनेजमेंट कोटा में दिखाने के कारण भी दिक्कत आई ह...