श्रावस्ती, मार्च 2 -- श्रावस्ती,संवाददाता। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृति परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें जिले के 62 छात्रों ने सफलता पाई है। इसमें उच्च प्राथमिक स्कूल पटना खरगौरा के 19 छात्र शामिल हैं। जमुनहा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय लालपुर हरीडीह के छात्र प्रभु यादव ने पहला व हरिहरपुररानी क्षेत्र के पटना खास उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र कौशल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय पटना खास के सर्वाधिक 19 छात्रों ने यह परीक्षा पास की। विद्यालय के प्रभारी प्रधान शिक्षक अशोक यादव ने बताया कि इस स्कूल के 19 छात्रों ने आवेदन देकर परीक्षा में भाग लिया था। जिसमें सभी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा पास करने वाले छात्रों को तीन साल में 50 हजार रुपए छात्रवृत्ति मिलेगी। लालपुर हरीडीह के प्रधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.