जौनपुर, मार्च 2 -- जौनपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। जौनपुर जिले से इस परीक्षा में कुल 252 छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले से कुल 4067 छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था। उसमें से 352 को सफलता मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...