मैनपुरी, मार्च 23 -- घिरोर, एक मार्च को आयोजित राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में जनपद के कुल 131 बच्चे सफल हुए। सफल छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक प्रतिमाह 1000 रुपये के हिसाब से कुल 48,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति परीक्षा में सर्वाधिक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय नाहिली के छात्र सफल हुए। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में एसडीएम प्रसून कश्यप, बीईओ जमील अहमद व कल्होर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक गौतम विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत व अभिनंदन से हुआ। जिसके बाद सफल छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। वहीं अभिभावकों ने भी बच्चों की पढ़ाई व मेहनत पर अपने विचार रखे। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रव...