बलरामपुर, मार्च 6 -- सादुल्लाह नगर, संवाददाता। रेहरा बाजार शिक्षा क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सहजौरा के छात्रों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा एनएमएमएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज द्वारा आयोजित इस परीक्षा में विद्यालय के सात छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। शुक्रवार को विद्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में सफल छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी रमेश कुमार वर्मा और प्रधानाध्यापक अब्दुर्रज्जाक ने मेधावी छात्रों को माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही उन्हें सामान्य ज्ञान की पुस्तकें भी भेंट की गईं। सफल छात्रों में मोहम्मद फैसल (रैंक 7), अभय कुमार (रैंक 16), मोनू (रैंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.