गंगापार, मार्च 9 -- राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में कम्पोजिट विद्यालय जुगुनीडीह के चार विद्यार्थियों दिव्या मौर्या, सौरभ, खुशी और राधिका को सफलता मिली है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक लाल बहादुर यादव सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित करते हुए बधाई दी। प्रधानाध्यापक द्वारा सफल विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल रजिस्टर, लेखनी, मोमेंटो और लंच बॉक्स देकर पुरस्कृत करते हुए मुंह मीठा कराया और सभी अध्यापकों के प्रयासों की सराहना किया। इस अवसर पर शीला कुमारी, उषा चौरसिया, स्वदेश रंजन गिरि, वैशाली श्रीवास्तव, अजय सिंह, अरविन्द सिंह, रागिनी गुप्ता, रिचा त्रिपाठी, संजू यादव, कल्पना सिंह आदि रहे। संचालन राम आसरे प्रजापति ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.