जौनपुर, जुलाई 13 -- जौनपुर, संवाददाता। सामाजिक संस्था ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट ने वनवासी (मुसहर) समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करने के उद्देश्य से रविवार को चयन प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया। भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष सेवानिवृत आईएएस नागेंद्र प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन में दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए उक्त परीक्षा का आयोजन स्थानीय सीएमएम इंग्लिश स्कूल, रशीदाबाद में आयोजित हुई। उक्त परीक्षा में भाग लेने के लिए जौनपुर सहित वाराणसी एवं आज़मगढ़ जिले के वनवासी समाज के हाईस्कूल एवं इंटरमीडियट स्तर के कुल 166 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। इसमें 119 विद्यार्थी जिसमें 63 छात्र एवं 56 छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। मिशन बिरसा मुंडा सेवा समिति आज़मगढ़ के कमलेश वनवासी, मुसाफिर वनवासी, नन्द...