हरदोई, मार्च 6 -- हरदोई, संवाददाता। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के घोषित परिणाम में राम जूनियर हाईस्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा में विद्यालय के कुल 16 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर छात्रवृत्ति के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की है। अंशुल वर्मा ने 149 अंक प्राप्त कर जिले में चौथी रैंक हासिल की, जो विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि रही। वहीं आदर्श सिंह ने 144 अंक के साथ छठवीं रैंक तथा अंश तिवारी ने 131 अंक के साथ 15वीं रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके अलावा राजन गुप्ता और परख ने 127 अंक के साथ 18वीं रैंक, प्रिंस दीक्षित ने 122 अंक के साथ 23वीं रैंक तथा अंशुल पाल ने 121 अंक के साथ 24वीं रैंक प्राप्त की। शिवा पाल और देवेश पाण्डेय ने 114 अंक के साथ 31वीं रैंक,...