बलिया, अप्रैल 20 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जनपद के उन आठ शिक्षकों को लखनऊ में सम्मानित किया गया, जिनकी बदौलत उनके स्कूल के पांच या उससे अधिक छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। परीक्षा में विशेष योगदान के लिए प्रदेश से 32 लोगों को सम्मानित किया गया। इसमें प्राचार्य, प्रवक्ता, बीईओ के साथ ही जिले से पीएमश्री विद्यालय अमृतपाली की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय भी शामिल रहीं। एनएमएमएस में हर वर्ष लगभग 14 हजार छात्र सफलता प्राप्त करते हैं। उन्हें सरकार चार साल तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति देती है। इन बच्चों को परीक्षा का फार्म भरवाने से लेकर तैयारी कराने वाले शिक्षकों के योगदान को विभाग द्वारा सम्मान दिया जाता है। यह भी पढ़ें- उत्कृष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.