जौनपुर, मार्च 3 -- जौनपुर, संवाददाता। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुढ़ा ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पांच छात्रों का चयन कराकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चयनित विद्यार्थियों में सत्यम यादव, आशुतोष यादव, अंजली यादव, अनुज यादव तथा निहारिका यादव शामिल हैं। खंड शिक्षा अधिकारी मड़ियाहूं उदयभान कुशवाहा ने सफल छात्रों को बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार, नोडल शिक्षक संकुल आनंद यादव और ग्राम प्रधान सुभाष चंद्र यादव ने भी छात्रों का उत्साह बढ़ाया। विद्यालय परिसर में माल्यार्पण कर सभी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में राम आसरे, वीरेन्द्र कुमार यादव और सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे। शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष यादवेन्द्र नाथ यादव ने सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.