मऊ, मार्च 8 -- मुहम्मदाबाद गोहना। उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहूरपुर के पांच छात्रों का राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन हुआ है। शनिवार को विद्यालय की ओर से इन छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापिका प्रतिमा राय ने बताया कि आरुषि गुप्ता, मृणाल मंजरी, दीपशिखा, दीपिका और गगनदीप चौरसिया सहित पांच छात्रों ने सफलता हसील की है। बताया कि पिछले चार साल से इस परीक्षा में स्कूल के पांच या उससे अधिक मेधावी छात्र निरंतर सफलता प्राप्त कर रहे हैं। सफल छात्रों को इंटर की शिक्षा तक प्रतिवर्ष एक हजार रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस दौरान सतीश मौर्य, सरोज यादव, लीलावती मौर्य, रामसहाय यादव, आशा चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.