सीवान, अप्रैल 3 -- हसनपुरा। प्रखंड के मंद्रापाली पंचायत स्थित हरपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गुरुवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक क्यामुद्दीन अंसारी ने किया, समारोह का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 में सफल हुए छात्र-छात्राओं को सम्मानित करना था। विद्यार्थियों में पिंकी कुमारी, पलक कुमारी, काजल कुमारी, रिशु कुमार तथा अंशु कुमार साह को फूल-माला पहनाकर एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिक्षकों में गुलेमान हुसैन, पंकज कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार पंडित, गोविंदा कुमार राम, गुंजन शर्मा, रिंकी कुमारी, कुमारी रीता, अनिता कुमारी और पूजा कश्यप सहित कई अन्य शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...