छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जनपद के छह शिक्षक लखनऊ में होंगे सम्मानित
देवरिया, अप्रैल 16 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में बेहतर परिणाम देने वाले स्कूल के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम हर साल सीटीई प्रयागराज आयोजित कराता है। इस वर्ष जनपद के छह विकास खण्ड के छह विद्यालयों के शिक्षक सम्मानित होने हैं। आगामी रविवार को लखनऊ में शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा।कक्षा 8 के छात्रों के लिए हर साल राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा का आयोजन सीटीई प्रयागराज कराता है। इसमें पिछले चार साल में करीब 14 हजार बच्चे कक्षा 9 से 12 तक एक हजार प्रति माह के दर से छात्रवृत्ति भी पा रहे हैं। 2025-26 की परीक्षा के परिणाम में जनपद के छह विकास खण्ड के छह उच्च प्राथमिक विद्यालयों से पांच से अधिक बच्चों का चयन हुआ है। जिसमें देसही देवरिया से पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय सहवां,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.