मऊ, मार्च 3 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के नहर रोड स्थित जूनियर हाईस्कूल में मंगलवार को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष बबलू ठठेरा ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की छात्रा नेहा ने रैंक 6, किशन ने रैंक 32, अंश कुमार ने रैंक 38 तथा अंजली ने रैंक 41 प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इससे पूर्व भी विद्यालय के कुल 10 छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में चयनित हो चुके हैं। छात्रवृत्ति के तहत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक प्रति वर्ष 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.