अमरोहा, मार्च 6 -- अमरोहा। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 का परिणाम रविवार को घोषित हुआ। ब्लॉक जोया के संविलियन विद्यालय गफ्फारपुर के तीन छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। मेघावियों व उनके अभिभावकों को शिक्षकों ने सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक मोहम्मद अजीम अख्तर ने बताया कि कक्षा आठ के छात्र अवनीश कुमार व छात्रा अंशु एवं अर्चना ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की। इन सफल बच्चों को कक्षा नौ से 12 तक की पढ़ाई के लिए प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की दर से चार वर्षों तक कुल 48 हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। बताया कि पिछले कई वर्षों से प्रतिवर्ष विद्यालय के बच्चे परीक्षा में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में भी कई वर्षों से विद्यालय के बच्चे जिले पर प्रथम स्थान प्राप्त कर रहे हैं। इस वर्ष भी कक्षा आठ के...