आजमगढ़, मार्च 7 -- तहबरपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में आदर्श जूनियर हाईस्कूल तहबरपुर में अध्ययनरत 15 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में आदर्श जूनियर हाईस्कूल की श्रेया यादव पुत्री दिनेश (सहनूपुर) ने जिले में तीसरी रैंक प्राप्त की है। इसके अलावा सौरभ, सुशील, सुमित, आर्यन, प्रियांशी, प्रियंका, रजनीश, कृष्णा, अंकुश, विकास, सत्यम, ओमप्रकाश, रश्मि आदि बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को कक्षा 9 से 12वीं तक एक हजार रुपये मासिक छात्रवृत्ति मिलेगी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिशंकर राय ने सभी को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.