गुमला, फरवरी 5 -- गुमला, संवाददाता। जिले में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (2025-26) के तहत शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला द्वारा जारी निर्देश में लंबित पंजीकरण कार्यों को एक सप्ताह के भीतर पूरा कराने को कहा गया है। जिले में छात्रवृत्ति के लिए कुल 1,14,498 विद्यार्थियों का लक्ष्य निर्धारित है। जिसमें से अब तक 1,03,892 बच्चों का ई-कल्याण पोर्टल पर पंजीकरण हो चुका है। अभी भी 10,606 विद्यार्थियों का पंजीकरण शेष है। डीईओ कविता खलखो ने बताया कि उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कक्षा पहली से 10 तक का कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे। इसके लिए विद्यालय,संकुल और प्रखंड स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा अनिवार्य की गई है। जिले के 15...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.