छात्रवृत्ति नवीनीकरण पोर्टल शीघ्र खोलने की मांग
उरई, जुलाई 28 -- जालौन। संवाददाता छात्राओं की छात्रवृत्ति नवीनीकरण के लिए संबंधित पोर्टल शीघ्र खोले जाने की मांग को लेकर मुहम्मद अशफाक ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। इसमें मांग उठाई गई कि पोर्टल बंद होने के कारण प्रदेश की हजारों छात्राएं अपना नवीनीकरण आवेदन समय पर नहीं कर पा रही हैं, जिससे छात्राओं और उनके अभिभावकों में चिंता बनी हुई है।उन्होंने मुख्यमंत्री से छात्रहित एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग को तत्काल निर्देशित कर छात्रवृत्ति नवीनीकरण का पोर्टल शीघ्र खुलवाने की मांग की है। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने का भी अनुरोध किया गया है, ताकि कोई भी पात्र छात्रा तकनीकी कारणों से छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रह सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.