बरेली, जून 24 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्रों ने कुलसचिव को छात्रवृत्ति न प्राप्त होने पर ज्ञापन दिया। कुलसचिव महेंद्र कुमार को दिए ज्ञापन में छात्र नेता अभिषेक कुमार ने बताया कि वह बीटेक इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्यूनिकेशन विभाग का छात्र है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था लेकिन अभी तक खाते में छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त नहीं हुई। उसके साथ पहुंचे छात्र-छात्राओं ने जल्द छात्रवृत्ति दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में काजल पटेल, श्वेता सिंह, दिव्यांश सक्सेना, राहुल राठौर, कार्तिक शुक्ला, विपुल कुमार कठेरिया, सुहानी सिंह, विकास सिंह रहे। यह भी पढ़ें- छात्रवृत्ति दिलाने के लिए कुलसचिव को दिया ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...