बोकारो, मई 10 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सेक्टर 5 स्थित चिन्मया विद्यालय के सभागार में शनिवार को आयोजित प्रतिभा पोषण अवार्ड कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि छात्रवृत्ति विद्यार्थियों के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं छात्रवृत्ति के सहयोग से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उपायुक्त ने कहा कि हमारे जीवन के निर्माण में माता-पिता व सरकार दोनों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। डीसी ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए सबसे पहले स्वयं पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- डीएवी-6 में नेतृत्व और जिम्मेदारी का भव्य अलंकरण समारोह पढ़ाई के प्रति समर्पण और अनुशासन ही सफलता की मजबूत नींव है। उन्होंने छात्...