बस्ती, सितम्बर 2 -- बस्ती। भारत सरकार की अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में हुए घोटाले की जांच के क्रम पुलिस ने छात्रवृत्ति की धनराशि पाने वाले 850 खाताधारकों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। वर्ष 2021-22 में हुए इस घोटाले में 46 सहायता प्राप्त और मान्यताप्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के तत्कालीन नोडल और प्रधानाचार्यों समेत 75 लोगों के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज हुआ था। कोतवाली बस्ती में दर्ज इस मुकदमे की विवेचना अपराध शाखा से की जा रही है। इसकी जांच इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिंह चौहान कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: छात्रवृत्ति का फर्जीवाड़ा बस्ती में तप रही बुद्धभूमिखाताधारकों की प्रतिक्रिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...