भदोही, अगस्त 4 -- भदोही, संवाददाता। वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2026-27 के कक्षा नौ एवं 10 तथा 11-12 के छात्रवृत्ति की समय सारिणी जारी कर दी गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि 22 जुलाई से पांच अगस्त तक आवेदन लिया जा रहा है। उसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा विद्यालयों की मान्यता, स्वीकृत सीटों एवं प्रोफाइल का सत्यापन एवं लॉक करने की प्रक्रिया 23 जुलाई से नौ अगस्त तक की जाएगी। कक्षा 10 एवं 12 के नवीनीकरण श्रेणी के छात्र-छात्राएं 11 अगस्त से 25 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर उसकी हार्डकॉपी संबंधित विद्यालय में जमा करेंगे। जबकि विद्यालय स्तर पर इन आवेदनों की जांच कर उन्हें निरस्त अथवा अग्रसारित करने की प्रक्रिया 11 अगस्त से 30 अगस्त तक की जाएगी। यह भी पढ़ें- छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के 15 सितंबर से करें आवेदन कक्षा नौ एवं 11 क...