छात्रवृत्ति को अवसर मानें, मेहनत व अनुशासन से गढ़ें अपना भविष्य : उपायुक्त
चाईबासा, अगस्त 31 -- चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा है कि जीवन में सफलता शॉर्टकट से नहीं मिलता है। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन आवश्यक है। विद्यार्थी अपने समय का सदुपयोग करें और नियमित रूप से अध्ययन करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। उपायुक्त समाहरणालय स्थित सभागार में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के वित्तीय वर्ष 2024-25 के लाभार्थी छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कर रहे थे। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक, आईटीडीए जयदीप तिग्गा तथा जिला कल्याण कार्यालय के कर्मी एवं पीएमयू सदस्य उपस्थित रहे। संवाद के दौरान उपायुक्त ने छात्र-छात्राओं से उनकी पढ़ाई, रुचि एवं भविष्य के लक्ष्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग प्रदान कर उनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.