छात्रवृत्ति के लिए खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
हल्द्वानी, जुलाई 26 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। जिला खेल कार्यालय की ओर से मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना एवं मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत दक्षता बैटरी टेस्ट रविवार को स्पोट्स स्टेडियम में किया गया। इसमें हल्द्वानी ब्लॉक के 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं ने हिस्सा लिया।खिलाड़ियों के लिए 600 मीटर दौड़ और 30 मीटर फ्लाइंग रन, ब्रॉड जंप और शटल रन, रीच बेंड, मेडिसिन बॉल थ्रो का आयोजन किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. निर्मला पंत ने बताया कि योजना के माध्यम से उभरते हुए खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति के साथ-साथ बेहतर प्रशिक्षण के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे भविष्य में राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें। यह भी पढ़ें- विकासखंड स्तर के ट्रायल में 72 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.