नोएडा, अगस्त 26 -- ग्रेटर नोएडा। छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन की समयसारिणी जारी कर दी गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी लवेश सिसौदिया ने बताया कि इसके लिए छात्र-छात्राओं को 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन करना होगा। शिक्षण संस्थानों और विद्यालयों को आवेदनों का सत्यापन कर आगे भेजना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...