गोड्डा, अगस्त 22 -- पथरगामा, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 एवं 2026-27 के लिए ई-कल्याण पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना को लेकर आवश्यक सूचना जारी की गई है। इसी के तहत पथरगामा स्थित एसबीएसएसपीएस जनजातीय कॉलेज में पात्र छात्र-छात्राओं से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, झारखंड राज्य के अंदर एवं राज्य के बाहर स्थित शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राओं को ई-कल्याण पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिया जाना है। 21 अगस्त 2026 को जारी पत्र में संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने तथा छात्र-छात्राओं तक योजना की जानकारी पहुंचाने का निर्देश राज्य सरकार के द्वारा दिया गया है। कॉलेज में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो...