छात्रवृत्ति के लिए अब तक केवल 17497 बच्चों ने भरा फॉर्म
प्रयागराज, सितम्बर 4 -- राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए दो सितंबर तक पूरे प्रदेश से केवल 17497 छात्र-छात्राओं ने ही आवेदन किया है। उत्तर प्रदेश को आवंटित 15143 सीटों के सापेक्ष 1.50 से दो लाख आवेदन का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन तमाम जिलों में आवेदनों की संख्या 100 से भी कम है। बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बेसिक शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाए। खंड शिक्षाधिकारियों और एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) को टारगेट आवंटित करते हुए अधिक से अधिक आवेदन करवाने को कहा गया है.
छात्रों के आवेदन की स्थिति एक सितंबर तक शामली में 32, श्रावस्ती 59, सुल्तानपुर 80, सोनभद्र 98, सिद्धार्थनगर 84, संत कबीर नगर 81, मऊ 82, मथुरा 41, महोबा 52, कासगं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.