छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन 23 जुलाई से शुरू
बरेली, जुलाई 23 -- शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को छोड़कर) के छात्र-छात्राओं की दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के ऑनलाइन आवेदन 23 जुलाई से शुरू होंगे। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी इंसेन सरोज ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया से लेकर छात्रवृत्ति वितरण तक की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। छात्र 30 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि छात्रों को आवेदन का नवीनीकरण और हार्डकॉपी 15 अक्टूबर तक शिक्षण संस्थान में जमा करनी होगी। प्रथम चरण में छात्रवृत्ति का वितरण 1 से 10 दिसंबर एवं द्वितीय चरण में 16 से 25 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। आवेदन scholarship.up.gov.in पोर्टल पर किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- स्नातक में प्रवेश का पांचवां चरण शुरू, 28 तक कर सकेंगे पंजीकरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.