छात्रवृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि अब 30 तक
समस्तीपुर, सितम्बर 20 -- समस्तीपुर, निस। राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत वर्ष 2026-27 की छात्रवृत्ति के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को आवेदन करने का एक और मौका मिला है। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर फ्रेस और रिन्युअल आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 30 सितंबर 2026 कर दी गई है। शिक्षा मंत्रालय ने आवेदन के साथ सत्यापन की समय-सीमा भी बढ़ाई है। डीईओ व डीपीओ को जारी निर्देश में बताया गया है इस योजना में आवेदन के बाद संबंधित विद्यालय के आईएनओ स्तर से सत्यापन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तथा डीएनओ स्तर से सत्यापन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। विद्यालयों को प्रतिदिन एनआईएस पर प्राप्त आवेदनों की निगरानी करते हुए समय पर सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। वर्ष 2026-27 में फ्रेस आवेदन करने वाले विद्यार्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.