बरेली, जनवरी 5 -- संस्कृत पढ़ने वाले कक्षा छह से परास्नातक के विद्यार्थी अब छात्रवृत्ति के लिए 10 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव ने पहले आवेदन करने की तिथि विस्तारित करते हुए अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की थी जो अब बढ़ाकर 10 जनवरी कर दी गई है। संबंधित प्रधानाचार्य 11 और 12 जनवरी को आवेदनों का सत्यापन और उसे अपलोड करेंगे। सत्यापन की हार्डकॉपी 13 जनवरी तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करनी होगी। डीआईओएस 15 जनवरी तक सत्यापन करेंगे। ‎जिला समिति के समक्ष अनुमोदन के लिए 16 जनवरी तक आवेदन प्रस्तुत किए जाएंगे और डीआईओएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से लाभार्थियों का विवरण 20 जनवरी तक भेजेंगे। पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्रों की समीक्षा 21 जनवरी तक होगी और 28 जनवरी तक लाभार्थियों के खाते में छ...