कानपुर, फरवरी 21 -- कानपुर। शासन ने एक बार फिर से दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना (कक्षा 11-12 को छोड़कर) सभी छात्रों को छात्रवृत्ति मिल सके, इसके लिए वंचित हुए छात्रों के लिए एक बार फिर से समय बढ़ा दिया है। अब 21 से 27 फरवरी तक विश्वविद्यालयों व संबद्ध एजेंसियों की तरफ से छात्रों का सत्यापन होगा। इसके साथ 1 मार्च तक समिति द्वारा संदिग्ध डाटा छंटना और डाटा लॉक करना होगा। इसके बाद 11 मार्च तक पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) के माध्यम से आधार-सीडेड व एनपीसीआई मैप बैंक खातों में छात्रवृत्ति राशि भेजी जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवम सागर ने सभी शिक्षण संस्थानों को निर्धारित समय-सारिणी को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.