प्रयागराज, नवम्बर 24 -- प्रयागराज। यूपी बोर्ड से 2025 की इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग की परीक्षा 409/500 (81.8 प्रतिशत) या अधिक अंकों से पास करने वाले हजार मेधावी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की इंस्पायर योजना के तहत उन मेधावियों को छात्रवृत्ति दी जाती है जिन्होंने बेसिक एवं नेचुरल साइंस कोर्स (उदाहरण के तौर पर गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान अथवा लाईफ साइंस वनस्पति विज्ञान एवं जन्तु विज्ञान आदि) में स्नातक अथवा इंटीग्रेटेड स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश लिया हो। टॉप एक परसेंटाइल पाने वाले इन मेधावियों को उच्च शिक्षा के लिए सालाना 80 हजार रुपये की ड्रीम स्कालरशिप दी जाती है। हालांकि इस साल अब तक ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल www.online.inspire.gov.in नहीं खुलने के कारण आवेदन नहीं हो पा रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.