सुल्तानपुर, फरवरी 11 -- सुलतानपुर। दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति(11 व 12 को छोड़कर)योजना के तहत आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को त्रुटिपूर्ण डाटा सही करने के लिए समय निधार्रित किया गया है। जिला समाजकल्याण अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि छात्र अपना डाटा 10 फरवरी से 13 फरवरी तक संशोधित कर 17 फरवरी तक शिक्षण संस्थान में जमा कर दे। संस्थाओं को 18 फरवरी तक संशोधित डाटा को अग्रसारित करने का समय दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.