छात्रवृत्ति कार्यों के लिए डॉ. अपर्णा त्रिपाठी बनीं सहायक नोडल अधिकारी
शाहजहांपुर, जून 19 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को शासन की छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं सुचारु रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाणिज्य विभाग की डॉ. अपर्णा त्रिपाठी को सहायक नोडल अधिकारी छात्रवृत्ति नामित किया गया है। कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह के आदेशानुसार यह नियुक्ति छात्रवृत्ति कार्यों के सफल संचालन एवं समन्वय को ध्यान में रखते हुए की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन का उद्देश्य छात्रवृत्ति से जुड़ी प्रक्रियाओं को प्रभावी, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना है, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। डॉ. अपर्णा त्रिपाठी छात्रवृत्ति आवेदन, सत्यापन और संबंधित प्रक्रियाओं में विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यों का निष्पादन करेंगी। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.