छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के वितरित किए गए प्रमाणपत्र
पीलीभीत, अक्टूबर 5 -- पीलीभीत। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज खमरिया पुल में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से संचालित पूर्वदशम/दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कालेज सभागार में छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विद्यार्थियों एवं विद्यालय के शिक्षकों को दिखाया गया। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ, पात्रता तथा शासन द्वारा विद्यार्थियों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: छात्र-छात्राओं को वितरित कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.