छात्रवृत्ति आवेदन व नवीनीकरण की नई तिथियां घोषित
बस्ती, अगस्त 7 -- बस्ती, निज संवाददाता। पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में पिछड़ी जाति के समस्त पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि उपलब्ध बजट की सीमा तक आधार पेमेंट ब्रिज प्रणाली के माध्यम से की जायेगी। छात्रवृत्ति की धनराशि छात्र के आधार सीडेड बचत बैंक खाते में सीधे भेजी जाएगी। यह जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता ने दी। उन्होंने समस्त संबंधित शिक्षण संस्थान व छात्र-छात्राओं को बताया कि वित्तीय वर्ष शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9-12 के पात्र छात्र-छात्राओं के आनलाइन आवेदन के नवीनीकरण करने की तिथि 11 अगस्त से 25 अगस्त तक तथा नवीन आवेदन पत्र भरने की तिथि 11 अगस्त से 21 सितम्बर तक निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- NMMSS 2026-27: गरीब बच्चों को सरकार दे रही हर साल 12 हज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.