छात्रवृत्ति आवेदन में तकनीकी खामी से वंचित छात्र-छात्राओं को दोबारा मौका
कन्नौज, अप्रैल 3 -- कन्नौज। छात्रवृत्ति से वंचित हजारों छात्रों के लिए राहत की खबर सामने आई है। शैक्षिक सत्र 2025-26 में तकनीकी कारणों से आवेदन प्रक्रिया पूरी न कर पाने वाले छात्र-छात्राओं को अब दोबारा मौका मिलने जा रहा है। समाज कल्याण विभाग जल्द ही छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का पोर्टल पुनः खोलेगा, जिससे छूटे हुए पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। यह फैसला समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण के निर्देश पर लिया गया है। उन्होंने कहा है कि किसी भी योग्य छात्र को केवल तकनीकी खामियों के कारण योजना के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध बनाया जाए, ताकि छात्रवृत्ति की धनराशि सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच सके और उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। समाज कल्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.