छात्रवृत्ति आवेदन में गलत जानकारी दी तो नहीं मिलेगा लाभ
जौनपुर, अक्टूबर 1 -- जौनपुर, संवाददाता। छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए छात्र-छात्राओं के लिए इस बार आवेदन से पहले ओटीआर यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। ओटीआर पूरा होने के बाद ही विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। आवेदन के दौरान आधार, आय प्रमाणपत्र और अन्य अभिलेखों में एकरूपता का होना जरूरी है। आवेदन में किसी तरह की गलत जानकारी दी तो छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिलगा। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्रओं को अभिलेखों और ऑनलाइन आवेदन में दर्ज विवरण को लेकर सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा है कि आवेदन में गलत, अपूर्ण या संदिग्ध जानकारी दर्ज करने पर छात्र-छात्रा को छात्रवृत्ति का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.