पीलीभीत, अगस्त 6 -- पीलीभीत। पुष्प इंस्टीट्यूट में जनपद स्तरीय अनुश्रवण व पर्यवेक्षण समिति की बैठक सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति पर चर्चा की गई। बैठक में समिति ने समस्त विद्यालय, शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यो और प्रधानाचार्यों को शासन से जारी समय-सारिणी एवं विभिन्न वर्गो कीछात्रवृत्ति ऑनलाइन से वितरण तक जानकारी प्रदान की। उन्हें निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा निर्धारित समय तक प्रत्येक दशा में प्रोफाइल लॉक व अन्य आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही विद्यालय स्तर पर कोई भी छात्रवृत्ति आवेदन पत्र लंबित न रखा जाए। सीडीओ ने सभी प्राचार्यों और प्रधानाचार्यों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: छात्रवृत्ति आवेदनों को विद्यालय समय से करें अग्रसारित सीडीओ...