प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 18 -- जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी आशीष द्विवेदी ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 में दशमोत्तर कक्षाओं (कक्षा 11-12 को छोड़कर) में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन एवं सत्यापन की संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है। शैक्षणिक संस्थानों में छात्रवृत्ति मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने संबंधी कार्य 26 सितम्बर तक पूरा किया जाना है। इसी प्रकार विश्वविद्यालय, एफिलिएटिंग एजेन्सी से फीस आदि का सत्यापन 27 सितम्बर तक ऑनलाइन पोर्टल पर किया जाएगा। उच्च कक्षाओं (कक्षा 12 से उच्चतर) दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत नवीनीकरण के छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- दशमोत्तर छात्रवृत्ति की संशोधित समय-सारिणी जारी नवीन छात्र...