अररिया, अप्रैल 7 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि जिले की सभी प्रखंड में एक एक मॉडल विद्यालय को चिह्नित किया गया है। इनमें से प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय कुर्साकांटा को मॉडल स्कूल के रुप में चिह्नित किया गया है। इस विद्यालय में उन्ही बच्चों का कक्षा नौवीं में नामांकन होगा, जिन्होंने राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति योजना परीक्षा 2025-26 में सफलता पाई है। अन्य छात्र छात्राओं का नामांकन नहीं लेना है। इसके लिए डीईओ संजय कुमार ने पत्र जारी कर चिह्नित मॉडल स्कूल के प्रधानाध्यापक को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उच्च विद्यालय कुर्साकांटा के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति योजना परीक्षा में सफल होने वाले बच्चे का कक्षा 9वीं में नामांकन करना है। यही नहीं कक्षा 9वीं से 12 वीं तक पढ़ाई पूरा करने के लिए विद्य...