सिमडेगा, दिसम्बर 9 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सरकार की गंभीरता का अंदाजा से सी से लगाया जा सकता है कि छात्रों को समय पर छात्रवृति का भुगतान नहीं हो रहा है। जिले के लगभग चार हजार छात्रों को अबतक पिछले वित्तीय वर्ष का ही भुगतान नहीं हो पाया है। जनजातीय वर्ग के छात्रों के साथ ही साथ ओबीसी वर्ग के छात्र भी छात्रवृति नहीं मिलने से परेशान है। कई छात्रों की पढ़ाई भी इस कारण से बाधित हो रही है। बताया गया कि वर्ष 2024-25 में ओबीसी वर्ग के 1588 छात्रों को छात्रवृति का भुगतान किया जाना था लेकिन आवंटन के आभाव में सिर्फ 156 छात्रों को ही छात्रवृति का ही भुगतान हुआ है। शेष 1432 छात्र अब भी आस लगाए बैठे है। इधर विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टयूशन फीस के आधार पर छात्रवृति की राशि तय की जाती है। जिले में आई...