हाथरस, मार्च 16 -- छात्रवृति घोटाले में ईओडब्ल्यू की टीम ने दी दबिश -(A) हाथरस। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) की टीम ने एक दशक पूर्व हुए छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में शनिवार शाम को गांव नगला उम्मेद, रुहेरी व अन्य आस-पास के गांवों में दबिश दी। गांव में काफी देर तक पड़ताल करने के बाद पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्त में नहीं ले सकी।शैक्षणिक सत्र 2011-12 और 2012-13 में कक्षा आठ तक के अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों की 24.92 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का गबन किया गया था। इस मामले में थाना मुरसान में वर्ष 2014 में विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई। ईओडब्ल्यू एक-एक कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। शनिवार को टीम पूरी तैयारी के साथ आरोपी की गिरफ्तारी करने आई थी। यहां कोतवाली हाथरस गेट में आमद कराई तथा यहां से फोर्स भी लिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.