पटना, अक्टूबर 3 -- नीतीश सरकार के मंत्री और जदयू नेता अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर के आरोपों पर जवाब दिया है। कहा है कि घोषित संपत्ति से अधिक उनके पास कुछ नहीं है। उनकी राजनीतिक हत्या संभव नहीं है। अगर चुनाव नहीं लड़ पाए तो लड़ाएंगे। यह भी कहा है कि विरोधियों की छाती पर चढ़कर राजनीति करेंगे। जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी पर ठेकेदारों से 5 प्रतिशत कमीशन लेकर 5 सौ करोड़ की संपत्ति बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार के बड़े नेता नीतीश कुमार हैं जिनके ऊपर जनता को सबसे ज्यादा भरोसा है। अशोक चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए सारे आरोप गलत और निराधार हैं। उन्होंने अपनी सारी संपत्ति सार्वजनिक किया हुआ है। कोई जो चाहे आरोप लगा दे। कहे कि ट्रंप के साथ पार्टनरशीप है। किसी का कागज दिखाने से वह अशोक चौध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.