छाता में 116 हेक्टेयर में बसेगा शहर, नई टाउनशिप को बोर्ड से मिली मंजूरी
मथुरा, सितम्बर 19 -- मथुरा, मथुरा के छाता क्षेत्र में नए शहरी विकास की राह खुल गई है। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की 110वीं बोर्ड बैठक में छाता में करीब 116 हेक्टेयर भूमि पर प्रस्तावित आवासीय टाउनशिप के ड्राफ्ट लेआउट को मंजूरी दे दी गई। योजना के लिए करीब 98 हेक्टेयर भूमि पहले ही अर्जित की जा चुकी है। इसके साथ ही एमवीडीए के विकास क्षेत्र का विस्तार करते हुए 93 गांवों को प्राधिकरण की सीमा में शामिल करने के प्रस्ताव को भी बोर्ड ने अनुमोदित कर दिया। शासन की मंजूरी के बाद इन गांवों में सुनियोजित विकास का रास्ता साफ होगा। शुक्रवार को वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान में यीडा के क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नये शहर प्रोत्साहन योजना के तहत छाता में प्रस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.