मथुरा, मार्च 27 -- थाना अंतर्गत गांव अलवाई में बंदरों के झुंड के हमले से छत से गिरकर घायल हुए वृद्ध की बुधवार शाम मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। प्रभारी निरीक्षक छाता कमलेश सिंह ने बताया कि विगत दिनों गांव अलवाई निवासी क्षेत्रपाल (60) अपने घर पर थे। तभी बंदरों के झुंड ने उनके ऊपर हमला कर दिया। इससे वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घयाल हो गये। इन्हें उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार शाम उपचार के दौरान क्षेत्रपाल की मौत हो गयी। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्यक्त है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों का आतंक है। प्रशासन ने कई बार शिकायत करने के बाद भी बंदरों से मुक्ति नहीं दिलायी जा रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...