बलिया, मई 19 -- बांसडीहरोड। इलाके छाता गांव में मकान निर्माण के दौरान बरजा (छज्जा) निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शिवनाथ राम ने पुलिस को बताया है कि सोमवार की सुबह मकान का निर्माण हो रहा था। इसी बीच कन्हैया प्रसाद, विशाल कुमार, संतोष कुमार और छोटू काम रोकने लगे। आरोप लगाया है कि विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर 55 वर्षीय शिवनाथ के साथ ही उनकी बहू 27 वर्षीय पूजा देवी और 13 साल के पौत्र आशीष को मारपीट कर घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...