धनबाद, अगस्त 18 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। खान सुरक्षा महानिदेशालय ने बीसीसीएल को पत्र लिखकर गोविंदपुर एरिया के छाताबाद भू-धंसान घटना पर कई सख्त निर्देश दिए हैं। खान सुरक्षा महानिदेशालय ने बीसीसीएल को कहा है कि यदि सुरक्षा कारणों से जरूरी हो तो समीप के आउटसोर्सिंग प्रोजेक्ट को कंपनी बंद करे। सूत्रों ने बताया कि छाताबाद भू-धंसान घटना की गूंज रांची तक पहुंची है। पूरे मामले में डीसी ने सुरक्षा मुद्दों पर खान सुरक्षा महानिदेशालय को पत्र लिखा था। उक्त पत्र के आलोक में डीजीएमएस ने बीसीसीएल को पत्र लिखकर कई दिशा-निर्देश दिए हैं। छाताबाद के समीप बीसीसीएल की एक आउटसोर्सिंग परियोजना भी संचालित है। साथ ही हादसे वाले स्थल के समीप बड़े पैमाने पर अवैध खनन होता रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...